राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव की 20 सीटों में 14 पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सिंधिया के साथ 22 विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। इनमें 19 सिंधिया गुट के थे और कांग्रेस से विधायक थे। हालांकि एंदल सिंह कंषाना और बिसाहूलाल सिंह दिग्विजय सिंह समर्थक जबकि हरदीप सिंह डंग अरुण यादव समर्थक थे। जौरा में बनवारीलाल शर्मा के निधन से सीट खाली हुई थी, यह सीट भी सिंधिया के प्रभाव की है। अब यहां से सूबेदार सिंह जीत गए हैं।
सिंधिया समर्थक प्रत्याशी, जो जीते और आगे चल रहे हैं