कोरोना देश में:6 दिन बाद 8 हजार से ज्यादा मरीज घटे; आज एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो सकता है


6 दिन बाद सोमवार को देश में 8 हजार से ज्यादा एक्टिव केस घटे। इसके पहले लगातार 6 दिन एक्टिव केस कम होने की रफ्तार धीमी हो रही थी। शनिवार और रविवार को 3 हजार से भी कम एक्टिव मरीजों की संख्या घटी थी।


अब देश में 5 लाख 1 हजार 599 एक्टिव केस हैं। मतलब अभी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। आज ये आंकड़ा 5 लाख से भी नीचे आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 107 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख से नीचे होगी। देश में अब तक 85 लाख 87 हजार 628 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 79 लाख 57 हजार 453 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1 लाख 27 हजार 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


दिल्ली में 15 दिन में तीसरी बार एक्टिव केस में कमी आई


इस बीच, देश की राजधानी दिल्ली से भी सोमवार को पॉजिटिव आंकड़े सामने आए। 15 दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ जब एक्टिव केस में कमी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में 2 हजार 62 एक्टिव केस कम हुए। 5023 नए मामले सामने आए वहीं, 7014 लोग ठीक होकर अपने घर गए। मतलब नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी।


Popular posts
उपचुनावों के टेस्ट में भाजपा पास:गुजरात में राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने वाले कांग्रेस के बागी विधायक जीते
Image
कोरोना देश में:मरीजों का आंकड़ा 85 लाख के पार; 119 दिन बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस घटकर 1 लाख से कम हुए
Image
कोरोना केस:राजस्थान में पहली बार एक दिन में 2500 से ज्यादा संक्रमित केस, जयपुर में दूसरी बार मरीज 500 के पार
Image
कोरोना देश में:टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार, इनमें 7.10% संक्रमित मिले; हर 10 लाख की आबादी में 86 हजार टेस्ट
Image