कोरोना देश में:ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख के पार; 24 घंटे के अंदर दिल्ली में रिकॉर्ड केस बढ़े


देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख के पार हो गई है। अब तक 79 लाख 15 हजार 660 लोग रिकवर हो चुके हैं। जबकि देश में संक्रमितों की संख्या 85 लाख 53 हजार 816 हो गई है। वहीं, अब तक 1 लाख 26 हजार 653 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


इस बीच, दिल्ली समेत 11 राज्यों के एक्टिव केस में रविवार को इजाफा देखने को मिला। मतलब अब यहां ठीक होने वालों से ज्यादा नए मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे खराब हालत देश की राजधानी दिल्ली की है। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां रिकॉर्ड 7745 लोग संक्रमित पाए गए।


अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 529 हो गई है। इनमें 3 लाख 89 हजार 683 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 41 हजार 857 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6989 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


इन राज्यों में बढ़े एक्टिव केस
रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मेघालय और चंडीगढ़ के एक्टिव केस में इजाफा देखने को मिला।


Popular posts
कोरोना देश में:टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार, इनमें 7.10% संक्रमित मिले; हर 10 लाख की आबादी में 86 हजार टेस्ट
Image
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 123 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
Image
अश्लील वीडियो शूट पड़ा भारी:पूनम पांडे गोवा में हुईं अरेस्ट, सेमी न्यूड होकर सरकारी संपत्ति में बनवा रहीं थी वीडियो; मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी भी हुए सस्पेंड
Image
कोरोना देश में:मरीजों का आंकड़ा 85 लाख के पार; 119 दिन बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस घटकर 1 लाख से कम हुए
Image