बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 123 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं


 


बिहार में अभी सस्पेंस बना हुआ है। रुझानों में सुबह साढ़े 10 बजे NDA ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब नौ घंटे बाद तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया था। दो घंटे बाद उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। इस बीच, राजद भी दावा कर रहा है कि बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।


23 सीटों पर अभी कांटे की टक्कर
अभी 11 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 3 पर NDA और 7 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर निर्दलीय आगे है। इसी तरह, 12 सीटों पर अभी वोट मार्जिन एक हजार से दो हजार के बीच है। इनमें NDA 4 और महागठबंधन 8 पर आगे है।


रात 8 बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 3.40 करोड़ वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। 


Popular posts
कोरोना देश में:टेस्टिंग का आंकड़ा 12 करोड़ के पार, इनमें 7.10% संक्रमित मिले; हर 10 लाख की आबादी में 86 हजार टेस्ट
Image
कोरोना देश में:ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख के पार; 24 घंटे के अंदर दिल्ली में रिकॉर्ड केस बढ़े
Image
अश्लील वीडियो शूट पड़ा भारी:पूनम पांडे गोवा में हुईं अरेस्ट, सेमी न्यूड होकर सरकारी संपत्ति में बनवा रहीं थी वीडियो; मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी भी हुए सस्पेंड
Image
कोरोना देश में:मरीजों का आंकड़ा 85 लाख के पार; 119 दिन बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस घटकर 1 लाख से कम हुए
Image